Thursday, April 18, 2019

मतदान करें...

जो सच्चे राष्ट्र भक्त हैंखुद पर इतना तो एहसान करें।
बाकी सारी बातें छोड़ेंसबसे पहले मतदान करें।।

ये वक्त नहीं वहजब सुभाष ने रक्त हमारा माँगा था।
आज़ादभगत सिंहबिस्मिल नेजब हँसकर जीवन त्यागा था।
जब वीर शिवा ने अफ़ज़ल को नख से कर डाला था विदीर्ण,
जब मर्दानी जाज्वल्यमान थीगोरा-बादल जागा था।।
हम आज मात्र इतना कर लेंबलिदानों पर अभिमान करें।
बाकी सारी बातें छोड़ें

जब राष्ट्र संगठित होअगणित अनुदान बरसते ईशों से।
हमको बनना है जगद्गुरुअब पुनः दैव-आशीषों से।
डलती हैं राष्ट्र-यज्ञ में जब निष्काम कर्म की आहुतियाँ,
तब रुके नहीं रुकता प्रवाहदुनिया के सत्ताधीशों से
गर यह भारत “माँ” हैतो माँ का इतना तो सम्मान करें।
बाकी सारी बातें छोड़ें

जो अभी नहीं चेतेवे कल ना पूछेंहमने क्या पाया?”
जो अभी पड़े हैं निष्क्रियकल ना बोलें “सब प्रभु की माया!”
उज्ज्वल भविष्य के स्वप्न सँजोए कल जो पीढ़ी आएगी,
कल बिलख-बिलख कर गाएगीये गीत जो हमने ना गाया।
अपने कल को चाहे बिसरें, उनके कल का निर्माण करें।
बाकी सारी बातें छोड़ें

- रोहित श्रीवास्तवअथर्व


3 comments:

  1. भारत माता कि जय

    ReplyDelete
  2. 🔥🎯🌞
    बाकी सारी बातें छोड़ें, सबसे पहले मतदान करें💐🙏

    ReplyDelete
  3. अत्यंत सुंदर

    ReplyDelete